Newswahni

कुदरा नगर पंचायत में करोड़ का डेवलपमेंट बजट पास कैमूर में मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में पार्षदों ने किया समर्थन…




कैमूर के कुदरा नगर पंचायत में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 55 करोड़ रुपये से अधिक का विकास बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है। यह निर्णय मुख्य पार्षद सुरेंद्र कुमार पाल की अध्यक्षता में आयोजित एक विशेष बैठक में लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी उजाली राज की उपस्थिति में हुई इस बैठक में सभी 16 सदस्यों ने बजट प्रस्ताव का समर्थन किया। इस अनुमोदन से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। बजट में 48 करोड़ 36 लाख 82 हजार 531 रुपये का व्यय प्रस्तावित पारित बजट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय 55 करोड़ 03 लाख 1 हजार 862 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें नगर पंचायत के पास पूर्व शेष 18 करोड़ 47 लाख 15 हजार 705 रुपये की राशि भी शामिल है। बजट में 48 करोड़ 36 लाख 82 हजार 531 रुपये का व्यय प्रस्तावित है। बजट पारित होने के बाद, अंतिम शेष राशि 25 करोड़ 24 लाख 94 हजार 361 रुपये रहने का अनुमान है। विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई यह विशेष बैठक मूल रूप से 29 मई को बुलाई गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर 2 जून को आयोजित किया गया। मुख्य पार्षद के निर्देश पर सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई थी। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए वित्तीय प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा हुई। नगर पंचायत प्रशासन ने बजट पारित होने के बाद आगामी वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top