Newswahni

खगड़िया में अब हर सोमवार शुक्रवार जन समाधान दिवस जिला प्रशासन ने सबका सम्मान जीवन आसान अभियान को दी रफ्तार…




खगड़िया जिला प्रशासन ने ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के तहत अब जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से जन समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इन जन समाधान दिवसों पर ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहेंगे। वे आमजनों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। किसी अपरिहार्य कारण से पदाधिकारी की अनुपस्थिति में अधिकृत अधिकारी जनता से मिलेंगे। यह नई व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से जिले के सभी कार्यालयों में लागू होगी। कार्यालयों के मुख्य द्वार पर निर्धारित टेम्पलेट में इसकी सूचना प्रदर्शित की जाएगी। प्रखंड स्तर पर आमजनों की सहायता के लिए एक फैसिलिटेटर भी नामित किया जाएगा, जो असहाय व्यक्तियों को आवेदन लिखने में सहयोग करेगा। जन समाधान दिवस के दिन प्राप्त सभी आवेदनों को गूगल स्प्रेडशीट के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक आवेदन को कार्यालय कोड के साथ एक विशिष्ट आवेदन संख्या दी जाएगी, जिससे शिकायतों के निष्पादन की लगातार निगरानी की जा सकेगी। पंचायत स्तर पर कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर के अनुसार पंचायत भवन में उनकी उपस्थिति अनिवार्य की गई है। कर्मियों को प्रतिदिन जियो-टैग्ड फोटो के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी और आवेदन पंजी का रखरखाव करना होगा। बिना वैध कारण अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top