Newswahni

लोगों ने जमीन पर कद्दे बिछा दिए फिर कुछ लोग फ्लोर से कूद गए चश्मदीदों ने बताया क्या क्या हुआ अबतक विदेशी समेत…


Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लोरिश स्टे बीएंडबी (Flourish Stay B&B) में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग झुलस गए। इस हादसे में बचाव अभियान के दारौन 10 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

इस अग्निकांड में लाइबेरिया, नाइजीरिया, बांग्लादेश और मोजांबिक समेत 18 विदेशी नागरिकों की भी मौत हो गई। हादसे के बात पता चला कि होटल में कई सुरक्षा खामियां थी। खिड़कियां पूरी तरह पैक थीं और कोई वेंटिलेशन भी नहीं। 6 कमरों के लाइसेंस पर 20 कमरे बना रखे थे यहां तक की इस होटल को NoC भी नहीं मिली थी। इसमें फायर सेफ्टी को लेकर काफी लापरवाही बरती गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, सुबह 8:48 बजे फ्लोरिश स्टे में आग लगने की सूचना मिली। आग तेजी से फैल गई और पूरी इमारत धुएं और लपटों में घिर गई। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जमीन पर बिछा दिए कद्दे

कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक शामिल हैं, जो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए दिल्ली आए हुए थे। आंखों देखा हाल बयां करते हुए स्थानीय निवासी शेर खान ने बताया-

“सुबह दुकान जा रहा था तभी छोटी आग दिखी, जो तेजी से बढ़ने लगी। लोगों ने नीचे गद्दे बिछाए और तीसरी मंजिल से बच्चे को साथ लेकर कुछ लोग कूद पड़े। एक महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया। आम लोग भी मदद के लिए आगे आए, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हालात बेकाबू हो गए।”

5 लोग अलग-अलग तरफ से कूदे

एक प्रत्यक्षदर्शी ओम ने कहा, “सुबह करीब 9:30 बजे हम स्कूटर पर थे। अचानक पूरी बिल्डिंग में आग की लपटें दिखाई दीं। पांच लोगों को अलग-अलग तरफ से कूदते देखा। एक लोगों का पैर भी टूट गया। सड़क पूरी तरह बंद हो गई थी और भारी भीड़ जमा हो गई थी।”

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शोक व्यक्त किया। राहुल गांधी ने भी इस त्रासदी पर संवेदना जताई।

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद मृतकों की पहचान और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें: Delhi Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, कुल 21 लोगों की अबतक हो चुकी है मौत



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top