Newswahni

Araria Govt Colleges UG Classes Start July 2026


अररिया में नव स्थापित राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं के संचालन को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी नए राजकीय महाविद्यालयों में 01 जुलाई 2026 से स्

.

बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जोकीहाट, सिकटी, पलासी, नरपतगंज तथा भरगामा स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्राचार्यों और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश दिए।

मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षण कार्य के लिए सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इसमें बेंच-डेस्क, विद्युत व्यवस्था, पेयजल सुविधा और अन्य बुनियादी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

छात्राओं की सुविधा के लिए बालिका कॉमन रूम की व्यवस्था करने तथा आवश्यक सामग्री की खरीद एवं मरम्मत कार्य समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।

BSEIDC के अभियंताओं को सभी महाविद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यकताओं का विस्तृत आकलन 08 जून 2026 तक तैयार करने को कहा गया। इसके बाद बिहार वित्तीय नियमों के अनुरूप E-Procurement/Short Tender/GEM Portal के माध्यम से क्रय प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया।

एक सप्ताह की नोटिस अवधि के साथ जारी करने के निर्देश निविदा संबंधी आवश्यक आदेश 15 जून 2026 तक एक सप्ताह की नोटिस अवधि के साथ जारी करने के निर्देश दिए गए। इस कार्य के लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को क्रय समिति का गठन कर आवश्यक सामग्री की खरीद प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा, ताकि जुलाई 2026 से स्नातक कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top