Newswahni

बिना फायर के चल रहा था होटल लेकिन वो लापरवाही जिसने लील ली जिंदगियां मौत का जिम्मेदार कौन…



3 जून 2026 की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में एक भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। फ्लोरिस स्टे (Flourish Stay B&B) होटल-रेस्टोरेंट में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें विदेशी नागरिक शामिल हैं। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए और अस्पताल में भर्ती हैं।

यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि मानवीय लापरवाही का नतीजा लग रहा है। होटल बिना फायर NOC के चल रहा था और कई सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई गई थीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को घंटों की मशक्कत करनी पड़ी।

ये हादसा सुबह करीब 8:50 बजे बेसमेंट में स्थित रेस्तरां में आग लगने से हुआ। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों पर फैल गई, जहां मेहमान सो रहे थे। धुएं और लपटों से घिरे कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने गद्दे बिछाकर उनकी मदद की, लेकिन कई लोग बच नहीं पाए। वो 5 बड़ी लापरवाहियां जिन्होंने 21 जिंदगियां लील ली।

1. केवल 6 कमरों की अनुमति, चला रहे थे 25 कमरे

होटल को बेड एंड ब्रेकफास्ट के तौर पर सिर्फ 6 कमरों का लाइसेंस मिला था। लेकिन मालिकों ने 25 कमरे बना लिए। कुछ कमरे बेसमेंट में भी थे, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक था।

2. फायर NOC की पूरी कमी

सबसे गंभीर बात यह कि होटल के पास फायर सेफ्टी का No Objection Certificate (NOC) ही नहीं था। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। बिना बुनियादी अग्निशमन उपकरणों के होटल चलाना जानबूझकर लोगों की जान जोखिम में डालना था।

3. एकमात्र निकास मार्ग पर ताला

बेसमेंट रेस्तरां का चैनल गेट ताले से बंद था। आग लगने पर लोग बाहर नहीं निकल पाए। एक संकीर्ण निकास मार्ग और फायर एस्केप की अनुपस्थिति ने लोगों को जिंदा जला दिया।

4. मेडिकल मदद में देरी

स्थानीय लोगों के मुताबिक दमकल तो जल्दी पहुंच गई, लेकिन एंबुलेंस देर से आई। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को तुरंत उचित इलाज नहीं मिल सका, जिससे कई मौतें बढ़ गईं।

5. बिना उचित अनुमति निर्माण

होटल-रेस्तरां बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों से पूरी अनुमति नहीं ली गई थी। फायर सेफ्टी उपकरणों की भी पूरी कमी थी।

कौन है जिम्मेदार?

दिल्ली पुलिस ने होटल बिल्डिंग के मालिक लवकेश बाजाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि होटल में कई विदेशी मेडिकल टूरिस्ट ठहरे हुए थे।

सवालों के घेरे में प्रशासन

यह पहला मामला नहीं है जब दिल्ली में फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी के कारण बड़े हादसे हुए हैं। MCD, फायर डिपार्टमेंट और लाइसेंसिंग अथॉरिटी पर सवाल उठ रहे हैं कि बिना NOC के होटल कैसे चल रहा था? नियमित जांच क्यों नहीं हुई?

ये भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा एक्शन, होलट मालिक लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top