Newswahni

बेगूसराय बनेगा नेशनल हेल्थ अथॉरिटी का मॉडल जिला डीएम बोले लोगों को तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी…




बेगूसराय को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) की ओर से मॉडल जिला के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके लिए आज कारगिल विजय सभा भवन में महत्वपूर्ण समीक्षा और मार्गदर्शन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (BSSS) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-राज्य मिशन निदेशक शशांक शेखर सिन्हा और डीएम श्रीकांत शास्त्री ने की। बैठक में जिले के सभी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, आयुष्मान भारत से जुड़े सभी अधिकारी और अस्पताल के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के दौरान बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मार्गदर्शन में प्रशासी पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और विभिन्न डिजिटल घटक ABHA ID, आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट), हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर), हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) व स्कैन और शेयर के संबंध में जानकारी दी गई। ABDM के स्थिति की समीक्षा की गई इसके साथ ही इन डिजिटल पहलों से आम नागरिकों, स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों को होने वाले लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।बैठक में बेगूसराय जिले में ABDM के वर्तमान क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिले को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श मॉडल जिला के रूप में स्थापित करने के लिए आवश्यक रणनीतियों एवं कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक विस्तार, ABHA आईडी सृजन में वृद्धि, स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्य पेशेवरों के शत-प्रतिशत पंजीकरण तथा Scan and Share व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम श्रीकांत शास्त्री ने संबंधित सभी अधिकारियों और निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय को मॉडल जिला बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थानों के बीच समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी डीएम ने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. राजू, आयुष्मान भारत के डीपीएम प्रभात कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) नसीम रजी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने बताया कि बेगूसराय को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मॉडल जिला के रूप में विकसित करने की दिशा में यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। जिससे नागरिकों को अधिक सुलभ, पारदर्शी और तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। हम सब इसके लिए लगातार तत्पर हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top