Newswahni

मां ने बेटे के अपहरण की रची झूठी कहानी बॉयफ्रेंड के दुश्मन को फंसाकर जेल भेजवाना चाहती थी जांच में खुद ही हो…




पूर्णिया में मां ने अपने 8 साल के बेटे के अपहरण की झूठी साजिश रची। महिला अपने बॉयफ्रेंड के दुश्मन को अपहरण मामले में फंसाकर जेल भेजवाना चाहती थी। बॉयफ्रेंड मदन महतो का कृष्ण कुमार से जमीन विवाद चल रहा था। मदन ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कृष्ण को फंसाने की साजिश रची। जिसके बाद आरोपी महिला कविता देवी ने अपने बच्चे को किसी रिश्तेदार के यहां छिपा दिया और थाने में कि़नैपिंग की झूठी कहानी सुनाई। पुलिस को गुमराह करने पर आरोपी मां और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार हो गया है। मामला 1 जून का है, 2 जून को पुलिस ने मामले की जानकारी दी। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र के तिलक पंचायत वार्ड नंबर 09 का है। पति की मौत के बाद अफेयर महिला विधवा है। उसका अफेयर मदन महतो से था। जमीन विवाद को लेकर मदन काफी परेशान था। उसने अपनी परेशानी महिला कविता को बताई। जिसके बाद दोनों ने मिलकर कृष्ण को फंसाने की प्लानिंग बनाई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस बच्चे तक पहुंची। जहां आरोपी मां महिला पकड़ी गई। महिला के अलावा बॉयफ्रेंड मदन के दोस्त मनजीत को भी गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के लिए बनी थी टीम एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत बच्चे की तलाश शुरू कर दी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस जब मामले की तह तक पहुंची तो कई ऐसे सुराग मिले, जिनसे किडनैपिंग की कहानी पर संदेह गहराने लगा। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच तेज कर दी। कुछ ही घंटों में बच्चा सकुशल बरामद हो गया।
पूछताछ में मामला सामने आया जानकीनगर थानाध्यक्ष परिलक्षित पासवान ने बताया कि कविता देवी नाम की महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसका 8 साल का बेटा सुमन कुमार अचानक गायब हो गया है और उसका किडनैप कर लिया गया है। बच्चे के मिलने के बाद जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ की तो पता चला किडनैपिंग हुई ही नहीं थी। पूरा मामला एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कविता देवी ने अपने प्रेमी मदन महतो और उसके दोस्तों के साथ मिलकर बेटे को जानबूझकर छिपाया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top