Newswahni

युवक की ट्रेन से कटकर मौत शाम बजे घर से घूमने निकले थे घटाव ओवरब्रिज के नीचे मिला शव परिजनों ने की पहचान…




कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फकराबाद सराय गांव निवासी 32 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई है, जो रामेश्वर राम के पुत्र थे। उनका शव घटाव ओवरब्रिज पुल के नीचे मिला। परिजनों के अनुसार, रमेश कुमार शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर से घूमने निकले थे। वह प्रतिदिन शाम को टहलने जाते थे। शुक्रवार देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार को परिवार को सूचना मिली कि घटाव ओवरब्रिज के नीचे एक शव पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजन भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने शव की पहचान रमेश कुमार के रूप में की। मृतक के छोटे भाई विकास कुमार ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में अभी तक हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोग इसे एक दुर्घटना मान रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top