Newswahni

सरिया लदा ट्रैक्टर ने बाइकों को मारी टक्कर किशनगंज मे युवक की स्थिति नाजुक चालक फरार…




किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। बहादुरगंज-दिघलबैंक मुख्य मार्ग पर बिरनिया चौक के पास हुए इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बहादुरगंज की ओर से आ रहा सरिया लदा ट्रैक्टर बिरनिया चौक के समीप अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान दिघलबैंक की ओर से आ रही दो बाइकों से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई हैं। युवकों को बेहतर इलाज के लिए किया रेफर घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवकों की पहचान दिघलबैंक प्रखंड के दहीभात गांव निवासी नाहिद आलम (पिता अय्यूब आलम) और नाकिद आलम (पिता मोहम्मद आलम) के रूप में हुई है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को किया जब्त सूचना मिलने पर बहादुरगंज थाना की गश्ती पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। थानाध्यक्ष दिलशाद आलम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज गति से वाहन न चलाने की अपील की है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top