Newswahni

इन्फ्लुएंसर सागर राजपूत की पत्नी मानसी ने लगाई फांसी डेढ़ साल पहले हुई थी शादी मायके पक्ष ने लगाए दहेज हत्या के आरोप…



Saadatganj suicide case: लखनऊ के सआदतगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की नवविवाहिता पत्नी की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 30 मई को 23 साल की मानसी का ससुराल में फांसी से लटका शव मिला। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका का विवाह डेढ़ साल पहले ही हुआ था। अपर पुलिस उपायुक्त, मध्य जोन इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

मानसी के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि लव-कम-अरेंज मैरिज के बाद भी ससुराल वालों ने लगातार दहेज की मांग की। ससुराल पक्ष ने कार की मांग पूरी न होने पर मानसी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। 

पति सागर के इंस्टाग्राम पर 7.93 लाख फॉलोअर्स

बतादें मानसी के पति सागर राजपूत के इंस्टाग्राम पर 7.93 लाख फॉलोअर्स है। ससुर राजेश, ननदें बर्खा-चांदनी, देवर अनु और बाकी रिश्तेदार पर IPC की धाराओं के तहत दहेज और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मानसी के चाचा विपिन ने बताया कि शादी में अच्छा-खासा खर्च किया गया था, फिर भी प्रताड़ना जारी रही। परिवार का आरोप है कि हत्या कर आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की गई। 

पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी। फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और दहेज की समस्या को फिर से चर्चा में लाया है। पुलिस ने सभी पक्षों से अपील की है कि बिना सबूत के कोई अफवाह न फैलाएं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top