Newswahni

कटिहार में उमाकांत आनंद बने आरएलएम जिलाध्यक्ष निर्विरोध चुनाव संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती का लिया संकल्प…




राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के कटिहार जिला अध्यक्ष पद पर उमाकांत आनंद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह चुनाव सोमवार को विनोदपुर स्थित जैन अतिथि भवन में संपन्न हुआ। उमाकांत आनंद को एक बार फिर इस पद के लिए चुना गया है। चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक नीरज मेहता और जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की देखरेख में पूरी हुई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने उमाकांत आनंद का माला पहनाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान मिठाइयां भी बांटी गईं। सदस्यों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने पार्टी के पंचायत अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, क्रियाशील सदस्यों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आनंद ने बताया कि कटिहार जिले में संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव उपेंद्र सुमन, प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह, महिला जिला अध्यक्ष पुतुल देवी, कटिहार प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा, हसनगंज प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, दंडखोरा प्रखंड अध्यक्ष कपिल मंडल, कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष कुणाल मेहता, बरारी अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी, समेली अध्यक्ष मनोज सिंह, फलका अध्यक्ष सत्यनारायण मेहता, कुर्सेला अध्यक्ष कांत मंडल, मनसाही अध्यक्ष संजय सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष मेहता सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जिले में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top