Newswahni

जहानाबाद में बाढ़ सुखाड़ की तैयारियों से लेकर बैठक प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा कहा विकास के मुद्दे राजनीति से ऊपर…




जहानाबाद में आज सोमवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री और जहानाबाद के प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने की। बैठक में संभावित बाढ़ और सुखाड़-2026 की पूर्व तैयारियों के साथ-साथ जिले में चल रहे विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार, जहानाबाद विधायक राहुल कुमार, घोषी विधायक रितुराज कुमार, मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान स्थानीय विधायक राहुल शर्मा ने जिले के विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जहानाबाद के विकास के मुद्दे राजनीति से ऊपर हैं और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। विधायक शर्मा ने राजाबाजार-फिदा हुसैन रोड की जर्जर स्थिति, वार्डों में नल-जल योजना की समस्याओं और नाली-गली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जहानाबाद की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। विधायक ने प्रभारी मंत्री से जिले के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और जनता की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। विधायक शर्मा ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुना और इन मुद्दों पर जल्द ही एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित कर विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया। विधायक ने उम्मीद जताई कि प्रभारी मंत्री के सकारात्मक रुख से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, संभावित बाढ़ और सुखाड़ से निपटने की तैयारियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top