Newswahni

आरोपी असद का एनकाउंटर और अब घर पर चलेगा बुलडोजर प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम…



Ghaziabad Khoda Surya Murder Case: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। अब मामले में प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। असद के घर के बाहर उपजिलाधिकारी द्वारा जारी नोटिस चिपकाया गया है। नवनीत विहार में असद के पुराने घर पर अवैध कब्‍जे का नोटिस चस्‍पा दिया गया है। इस दौरान ढोल बजवाकर और लाउडस्पीकर से पूरे इलाके में 15 दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया गया।

नोटिस में कहा गया है कि यह घर सरकारी जमीन पर किया गया एक अवैध कब्जा है। नोटिस में सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर 15 दिन के अंदर कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन अपने स्तर से  नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई का पैसा भी असद के परिवारवालों से वसूला जाएगा।

मकान असद के पिता नवाब के नाम पर था

जानकारी के अनुसार ये असद का पुराना घर है। जहां सूर्या की हत्या हुई, वहां से ये घर महज 50 मीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 8 महीने पहले असद यहीं रहता था। पिछले 3 दिन से मकान बंद है। कुछ किरायेदार यहां रहते थे। लोगों का कहना है कि ये मकान असद के पिता नवाब के नाम पर था, जिसे शायद बेच दिया गया। असद की मां के देहांत के बाद उसका व्यवहार बदल गया था।

तीन दिन पहले बकरीद के दिन, 28 मई को गाजियाबाद के खोड़ा में 17 साल के सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या हो गई। मुख्य आरोपी असद और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए बकरीद के दिन सूर्या को ‘कुर्बानी देखने’ के बहाने घर बुलाया था। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में मार गिराया।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि असद के पिता नवाब ने ही उसे बकरीद के दिन सूर्या पर चाकू से हमला करने के लिए भड़काया था।पुलिस ने बताया कि यह घटना मोटरसाइकिल चलाने को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ANI को बताया, “पूछताछ के दौरान, आरोपी फरहान ने खुलासा किया कि 28 मई को दोपहर करीब 3:00 बजे, मुख्य आरोपी असद की सूर्या के साथ बाइक चलाने को लेकर तीखी बहस हुई थी। बाद में असद ने इस झगड़े के बारे में अपने पिता नवाब और अपने दोस्तों को बताया। इसके बाद, उन्होंने सूर्या को सबक सिखाने की योजना बनाई।”

पुलिस ने आगे बताया कि उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे, आरोपियों ने नवनीत विहार की गली नंबर 4 में सूर्या को घेर लिया। अधिकारी ने आगे बताया कि फरहान ने असद को एक चाकू दिया, जबकि असद के पिता नवाब ने उसे ‘किस्सा खत्म करने’ के लिए उकसाया। इसके बाद असद ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। जब पीड़ित खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा, तो आरोपियों ने यह मान लिया कि वह मर चुका है और वे मौके से फरार हो गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top