Newswahni

मधुबनी में गंभीर मामलों में अभियुक्त गिरफ्तार विशेष अभियान में शराब ब्राउन शुगर जब्त हजार जुर्माना…




मधुबनी पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत हत्या, लूट, डकैती और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 42 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने रविवार रात 8:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बिहार पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 30 मई 2026 को जिलेभर में यह विशेष अभियान चलाया गया था। इसका उद्देश्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों का निष्पादन करना था। अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए 42 अभियुक्तों में शराब कारोबार से जुड़े 8, एनडीपीएस एक्ट के तहत 1, हत्या के प्रयास के 7, हत्या के 2, महिला उत्पीड़न के 2, वारंट के आधार पर 16 और अन्य मामलों के 6 अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने इस दौरान 15 वारंट, 4 इश्तेहार, 102 सम्मन और 1 कुर्की आदेश का भी सफलतापूर्वक निष्पादन किया। यह कार्रवाई हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म और पुलिस पर हमला जैसे गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों में प्राथमिकता के आधार पर की गई। अभियान में बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री भी बरामद की गई, जिसमें 1330 लीटर देसी और विदेशी शराब, 0.15 ग्राम ब्राउन शुगर, एक ई-रिक्शा, एक स्कूटी, एक टेम्पो, एक मोटर साइकिल, पांच मोबाइल फोन और एक मिक्सर मशीन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 53 वाहनों से कुल 76 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top