Newswahni

बेगूसराय में सड़क हादसे में युवक की मौत दिन पहले हुई थी शादी दोस्तों के साथ बाजार जाते समय हुई घटना…




बेगूसराय में रविवार की देर शाम सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा-कटरमाला मार्ग पर नीमा गांव के समीप की है। मृतक की पहचान नीमा पंचायत के वार्ड नंबर–6 के रहने वाले कन्हैया तांती के पुत्र दीपक कुमार (22) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान उधो तांती के पुत्र गोविंद कुमार (20) के रूप में हुई है। मृतक के भाई रोहित कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल को दीपक की शादी हुई थी। जिसके बाद फिर बेंगलुरु काम करने चला गया, वहां से चार दिन पहले वापस लौट आया। आज देर शाम अपने ग्रामीण गोविंद के साथ इस्फा के नजदीक लगने वाले हटिया (ग्रामीण बाजार) पर जा रहा था। इसी दौरान हादसे की सूचना मिली तो हम लोग सदर अस्पताल पहुंचे। गोविंद को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे पुलिस कर्मियों ने बताया कि निमा चांदपुरा से कटरमाला जाने वाली सड़क पर मोड़ से पहले सड़क हादसे की सूचना मिलते ही हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। दीपक सड़क के नीचे गड्ढे में चला गया था। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मोड़ पर बिजली के पोल से टकराकर घटना हुई होगी। फिलहाल पुलिस सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top