Newswahni

सदाकत आश्रम में सर्वोदय संकल्प शिविर का समापन राजेश राम बोले कांग्रेस के वैचारिक क्रांति का सृजन बनेगा अभियान प्रशिक्षुओं को मिला आवासीय…




प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में दूसरे चरण के तीन दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” के आज समापन हुआ। सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संगठन सृजन में सर्वोदय संकल्प शिविर से प्रशिक्षित कार्यकर्ता बेहतर तरीके से पार्टी के विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस पार्टी की वैचारिक क्रांति का सृजन यह शिविर बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के गौरवशाली इतिहास का बोध जिस कार्यकर्ता को रहता है वो समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा गंभीर रहते हैं। मनोवैज्ञानिक सोच इस प्रशिक्षण से बेहतर हुई है राजेश राम ने आगे प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समानता और समर्पण के साथ एकजुट होकर देश के अंतिम पायदान के व्यक्ति को मुख्यधारा में जोड़ने की कवायद में आप सभी की मनोवैज्ञानिक सोच इस प्रशिक्षण से बेहतर हुई है। गांधीवादी संस्कारों को आत्मसात करते हुए कांग्रेस के मूल भावना जो जनता के उत्थान, प्रकृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता पर आधारित थी उसे जनता में सम्प्रेषित करने का नेतृत्व प्रशिक्षित कार्यकर्ता करेंगे। प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया गया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर सर्वोदय संकल्प शिविर के चेयरपर्सन और पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने बताया कि कुल 42 प्रशिक्षुओं ने आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न सत्रों के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सर्वोदय की अवधारणा और कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास का बोध कराया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top