Newswahni

शिवहर में पीड़ित को वापस मिले हजार साइबर ठगों पर पुलिस सख्त बैंकिंग समन्वय के माध्यम से राशि रिकवर…




शिवहर पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसकी ठगी गई राशि वापस दिलाई गई है। पुलिस अधीक्षक शुभांक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में साइबर क्राइम शाखा ने यह कार्रवाई की। पीड़ित मुकेश कुमार को ठगी गई 81,756.29 रुपये (इक्यासी हजार सात सौ छप्पन रुपये उनतीस पैसे) की राशि सफलतापूर्वक वापस मिल गई। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार साइबर ठगी का शिकार हुए थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और बैंकिंग समन्वय के माध्यम से ठगी गई राशि को रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने लोगों से साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के मामले में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। शिवहर पुलिस की इस कार्रवाई से आम लोगों में विश्वास बढ़ा है और साइबर अपराधियों को कड़ा संदेश मिला है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top