Newswahni

दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत कई लोगों के दबे होने की आशंका…



दिल्ली के साकेत इलाके में आज शाम एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। मौके पर रेस्क्यू और दमकल टीम बचाव कार्य कर रही है। स्थानीय पुलिस और आपात सेवाओं के अनुसार शाम 07:45 बजे दमकल विभाग को इमारत गिरने की सूचना मिली थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इमारत के अंदर और आसपास कई लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक किसी के हताहत होने या मृत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन में लोकल प्रशासन, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के साथ-साथ आपातकालीन मेडिकल टीम भी मौजूद है। बचावकर्ता मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। वहीं आसपास के निवासियों और दुकानों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया जा रहा है।

पुलिस ने कहा है कि फिलहाल प्राथमिकता फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायल लोगों को नजदीकी अस्‍पतालों में पहुंचाने की है। मौके पर मौजूद अधिकारी अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top