Newswahni

अररिया में लीटर अंग्रेजी शराब बरामद समस्तीपुर के तस्कर गिरफ्तार कार भी जब्त




अररिया जिले की बैरगाछी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 238.7 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब एनएच 327 ई पर बैरगाछी ओवर ब्रिज के पास एक मारुति सुजुकी कार से जब्त की गई। इस दौरान समस्तीपुर जिले के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक खेप बिहार के अंदरूनी इलाकों में सप्लाई के लिए लाई जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बैरगाछी थाना पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे 327 ई पर बैरगाछी ओवर ब्रिज के निकट नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। चोरी-छिपे सप्लाई किया जा रहा था चेकिंग के दौरान एक मारुति सुजुकी कार ओवर ब्रिज के पास पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली। कार में छिपाकर रखे गए 238.7 लीटर विदेशी शराब के कार्टन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, ये शराब की बोतलें उच्च गुणवत्ता वाली थीं, जिन्हें बिहार में शराबबंदी के बावजूद चोरी-छिपे सप्लाई किया जा रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान चंदन कुमार (पिता: मंगल साह) और रामकुमार यादव (पिता: कन्हैया यादव) के रूप में हुई है। दोनों समस्तीपुर जिले के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शराब को पश्चिम बंगाल से लाकर समस्तीपुर सहित अन्य जिलों में बेचने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी बैरगाछी थाना पुलिस ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि बिहार सरकार की शराबबंदी नीति को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसी कोई भी अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ मारुति सुजुकी कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ बैरगाछी थाने में शराबबंदी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top