Newswahni

कैमूर में बिजली गिरने से टेंट गोदाम में आग लाखों का सामान जला उपचेयरमैन अंचलाधिकारी ने सहायता का आश्वासन दिया…




कैमूर के रामगढ़ में तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक टेंट हाउस का बड़ा गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गया। बिजली एक स्थानीय हाई स्कूल पर भी गिरी थी, हालांकि वहां नुकसान कम हुआ। गोदाम मालिक गोलू कुमार गुप्ता ने बताया कि सुबह अचानक बिजली गिरने से आग भड़क उठी। गोदाम में शादी-विवाह के टेंट, सजावट का सामान, जयमाल और हाइड्रोलिक सिस्टम सहित अन्य सामग्री रखी हुई थी। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया, जिससे उन्हें 10 से 15 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। छतों से और समरसेबल पंप का उपयोग कर पानी फेंका नगर पंचायत के उपचेयरमैन प्रतिनिधि शेख कासिम ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अनुमान लगाया कि नुकसान 15 से 20 लाख रुपये या उससे अधिक का हो सकता है। फिलहाल, नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने छतों से और समरसेबल पंप का उपयोग कर पानी फेंका। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रामगढ़ थाना से एक मिनी एमटी वाहन और एक बड़ी दमकल ने मिलकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के अनुसार, गोदाम में रखा अधिकांश सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की जांच पूरी कर ली गई प्रभारी अंचलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, राजस्व अधिकारी और अन्य कर्मचारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अंचलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है। पीड़ित को नियमानुसार सरकारी सहायता और राहत राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top