Newswahni

दरभंगा में महिला से रेप अबॉर्शन का आरोपी कथावाचक गिरफ्तार कैमरा देख हाथ जोड़ता दिखा श्रवण दास वीडियो जारी कर खुद को बताया…




दरभंगा में महिला के यौन शोषण के मामले में शनिवार को महिला थाना की पुलिस ने मिथिलांचल के कथावाचक श्रवण दास महाराज को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने दिसंबर में कथावाचक के खिलाफ महिला थाना में FIR दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद कथावाचक श्रवण दास कैमरे को देख हाथ जोड़ता दिखा। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान श्रवण दास के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। एक महीने से श्रवण दास की तलाश की जा रही थी। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है। पीड़िता ने कथावाचक श्रवण दास के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण और फिर अबॉर्शन का आरोप लगाया था। सबसे पहले पीड़िता के आरोपों से संबंधित 2 तस्वीरें देखिए पीड़िता ने कहा था- एक साल से श्रवण दास कर रहे थे यौन शोषण पुलिस के अनुसार कथावाचक श्रवण दास जी महाराज पर शादी का प्रलोभन देकर रेप करने का आरोप है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीते करीब एक वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया गया। मामले में यह भी आरोप है कि कथावाचक द्वारा शादी का एक वीडियो वायरल किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने शादी की बात को झूठ बताते हुए इनकार कर दिया। इससे पीड़िता मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित होती रही। पीड़िता की मां ने इस संबंध में महिला थाना में थाना कांड संख्या 182/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कथावाचक ने विश्वास में लेकर उनकी बेटी का यौन शोषण किया। नोट- खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top