बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग दिशा-निर्देश पर बिहार भर में सशक्त स्थाई समिति का चुनाव हुआ । इसी कड़ी में पूर्णिया नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति (Empowered Standing Committee) का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस चुनाव मे
.
पूर्णिया एडीएम (अपर समाहर्ता आपदा प्रबन्ध सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी) सुजय सिंह की देखरेख में संपन्न हुई इस चुनावी प्रक्रिया में जहां 4 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए, वहीं बाकी 3 सीटों के लिए हुए कड़े मुकाबले में भी पुराने दिग्गजों ने ही बाजी मारी।
इस चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद स्क्रूटनी और नाम वापसी के समय समीकरण कुछ ऐसे बने कि 4 पुराने सदस्यों के सामने कोई चुनौती ही नहीं बची। इन्हें सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्विरोध चुने गये सदस्यों में वार्ड संख्या 45 के पार्षद प्रदीप जयसवाल, वार्ड संख्या 32 की पार्षद मुर्शिदा खातून, वार्ड संख्या 13 की पार्षद आशा महतो तथा वार्ड संख्या 13 की पार्षद कमली देवी शामिल हैं।
जीत के बाद सर्टिफिकेट लेते प्रत्याशियों की 2 तस्वीरें


3 सीटों पर हुआ कड़ा मुकाबला, पुराने चेहरों ने मारी बाजी
सशक्त स्थाई समिति के बाकी बचे 3 पदों के लिए नगर निगम परिसर में मतदान कराया गया। चुनावी रण में पुराने सदस्यों को नए चेहरों से कड़ी टक्कर मिल रही थी, लेकिन अनुभव और पार्षदों के बीच मजबूत पकड़ के बदौलत तीनों पुराने सदस्यों ने अपने प्रतिद्वंदियों को शिकस्त दे दी।
मतदान प्रक्रिया में वार्ड संख्या 9 के पार्षद स्वपन घोष ने रविशंकर उर्फ भोला कुशवाहा को मात दी । जबकि वार्ड संख्या 19 की पार्षद खुशबू कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कल्याणी राय को हराया। वहीं तीसरे पद पर हुए चुनाव में वार्ड संख्या 11 की पार्षद ममता सिंह ने अपने विरोधी अर्जुन सिंह को मात दी ।
बिहार सरकार के आदेश पर हुआ दोबारा चुनाव
बिहार सरकार के विशेष आदेश के बाद पूर्णिया नगर निगम में सशक्त स्थाई समिति का चुनाव दोबारा कराने का फैसला लिया गया था। इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी पूर्णिया एडीएम को सौंपी गई थी, जो चुनाव प्रभारी के रूप में मौजूद रहे।

जीत के बाद पद एवं गोपनियता की शपथ लेते जीते हुए प्रत्याशी।
निगम की राजनीति में पुराना खेमा मजबूत
इस चुनाव परिणाम ने साफ कर दिया है कि पूर्णिया नगर निगम के भीतर पुराने सदस्यों का दबदबा और आपसी तालमेल बेहद मजबूत है। सभी 7 पुराने सदस्यों के दोबारा चुनकर आने से अब नगर निगम के विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि समिति के गठन को लेकर चल रहा संशय अब पूरी तरह खत्म हो चुका है।
निर्वाचित सदस्यों को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया और निगम परिसर के बाहर जमकर जश्न मनाया। अपने पदों को बचाने में कामयाब हुए सभी सदस्यों ने नगर निगम के पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार 2 साल बेहतर कार्य करने का नतीजा है, जिसके कारण आज समिति वैसे ही अपने स्टैंडिंग बॉडी के साथ आगयी है । आशा है आने वाले सत्र में बचे कार्यों को प्रगति मिलेगी।
अपर समाहर्ता सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सुजय सिंह ने कहा कि सशक्त निगरानी समिति का चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी कराने का आदेश 2 अप्रैल को प्राप्त हुआ था। इसी कड़ी में मैं और मेरी टीम की ओर से 29 मई शुक्रवार को पूर्णिया नगर निगम सशक्त स्थाई समिति का चुनाव सम्पन्न कराया गया, जिसमें कुल 7 पदों पर हुए चुनाव में 4 सदस्य निर्विरोध चुने गए, जिनके विरुद्ध किसी भी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दर्ज नहीं कराया, जबकि 3 पदों पर एक से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किया था। उनका मतदान और काउंटिंग संपन्न हुआ है।