Newswahni

गयाजी में बारिश के बाद रेलवे ट्रैक पर बढ़ी फिसलन पहले दुरंतो एक्सप्रेस फिर मालगाड़ी का इंजन हुआ फेल वंदे भारत समेत कई…




गयाजी जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, दूसरी तरफ रेलवे परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया। धनबाद रेल मंडल के गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर फिसलन बढ़ जाने से कई ट्रेनें घंटों तक अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:20 बजे गुरपा-दिलवा रेल स्टेशन के बीच बसकटवा होम सिग्नल के पास डाउन लाइन में दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन अचानक जवाब दे गया। लगातार बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर काफी फिसलन हो गई थी। इसी वजह से इंजन ट्रेन को आगे नहीं खींच पा रहा था। लोको पायलट ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। सुरक्षा को देखते हुए डाउन लाइन पर रेल परिचालन रोक दिया गया। घटना के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। गझंडी स्टेशन से तुरंत दूसरा इंजन भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद अतिरिक्त इंजन को दुरंतो एक्सप्रेस में जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका। हालांकि इसके कुछ ही देर बाद एक और परेशानी खड़ी हो गई। बसकटवा के पास लोडेड मालगाड़ी का भी इंजन हुआ फेल बताया गया कि बसकटवा के पास पोल संख्या 416/26 के समीप एक लोडेड मालगाड़ी का इंजन भी फेल हो गया। इससे डाउन रेलखंड पर परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब दो घंटे बाद गुरपा स्टेशन से दूसरा इंजन भेजा गया। फिर मालगाड़ी को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। रेल परिचालन बाधित होने से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर घंटों खड़ी रहीं। गुरपा स्टेशन पर अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस रुकी रही। वहीं पहाड़पुर स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस को रोका गया। टनकुप्पा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें भी देर तक खड़ी रहीं। ट्रेनें रुकने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कई यात्रियों को जरूरी काम और कनेक्टिंग ट्रेन छूटने की चिंता सताती रही है। गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन पहाड़ी और चढ़ाई वाला इलाका गुरपा स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन पहाड़ी और चढ़ाई वाला इलाका है। बारिश के दौरान रेलवे पटरी पर फिसलन काफी बढ़ जाती है। ऐसे में इंजन को ट्रेन खींचने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। सभी लोको पायलटों को सावधानी के साथ ट्रेन संचालन करने का निर्देश दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top