Newswahni

दिल्ली दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे बिहार आने के निमंत्रण देंगे कल उपराष्ट्रपति से हुई थी मुलाकात…




बिहार के सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन आज(शुक्रवार) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। उन्हें बिहार आने का निमंत्रण देंगे। इस दौरान बिहार के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। साथ बिहार सरकार की ओर से राज्य में चल रही विकास योजनाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी देंगे। पटना से दिल्ली जाते समय CM ने कहा था, ‘राष्ट्रपति से मुलाकात करने जा रहा हूं। तिलका मांझी विश्वविद्यालय में तिलकामांझी की प्रतिमा का अनावरण करने का आग्रह करूंगा।’ IAS-IPS अधिकारियों के साथ सीएम की बैठक इससे पहले दिल्ली में गुरुवार की देर शाम बिहार कैडर के IAS-IPS अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ‘विकसित बिहार’ का सपना केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं होगा, बल्कि प्रशासनिक तंत्र के अनुभव और सक्रिय सहयोग से ही इसे साकार किया जा सकता है।’ उन्होंने अधिकारियों से राज्य के विकास मॉडल को मजबूत करने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बिहार के लिए दीर्घकालिक प्रशासनिक सुधार, निवेश फ्रेंडली माहौल और बेहतर गवर्नेंस मॉडल पर भी चर्चा हुई। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात वहीं, अधिकारियों के साथ मीटिंग से पहले मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। लगभग आधे घंटे हुई बातचीत में उन्होंने राष्ट्रपति से बिहार के विकास को लेकर चर्चा की। पटना में CM बोले- भ्रष्टाचार करने वालों को बेऊर जेल में जाना होगा दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार सुबह पटना में वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर उनके जीवन पर लिखी बुक लॉन्च की। बिहार विधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, मॉडल स्कूल को सबसे शानदार बनाना है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट और कॉन्वेंट के बच्चे नाम कटाकर मॉडल स्कूल में दाखिला लें। हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल खोला जाएगा। हर ब्लॉक तक शिक्षा को मजबूती से लागू किया जाएगा। बिहार की विरासत बढ़ाने के लिए हर अधिकारी के 2 दिन गांव में रहने का निर्देश दिया गया है। कुछ लोग अपराध को जाति से जोड़कर देखते हैं। ऐसे लोग सिर्फ जाति से जुड़े रहते है। बिहार को ठीक करने के लिए जाति से बाहर आना होगा। अपराधी किसी भी जाति का हो, पुलिस 48 घंटे में जवाब देगी। जो भी भ्रष्टाचार करेगा, उसे बेऊर जेल में जाना होगा। कार्यक्रम के बाद CM दिल्ली के लिए रवाना हो गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top