Newswahni

असम ओडिशा और बिहार के बाद बंगाल की बारी यहां भाजपा की आएगी सुशासन सरकार विधानसभा चुनाव से पहले मोदी ने कर दिया…



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी, जो पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के बीच कनेक्टिविटी को जोड़कर नई गति प्रदान करेगी। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों बंगाल में सुशासन की सरकार होगी और यहां भी विकास की गंगा बहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पूर्व ट्रेन में सवार छात्रों व लोको पायलटों से बातचीत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, यह वंदे भारत ट्रेन मेड इन इंडिया है। इसे हम भारतीयों की मेहनत से बनाया गया है। आज भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भी हो रही है। भारत के रेल इंजन, भारत के रेल के डिब्बे, भारत के मेट्रो कोच, ये सब भारत की टेक्नोलॉजी की पहचान बन रहे हैं।

बिहार के बाद बंगाल में बनेगी सुशासन की सरकार-PM मोदी

वहीं, बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “ओडिशा में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाई है, त्रिपुरा ने भाजपा पर विश्वास किया है, असम ने भी बीते चुनाव में भाजपा को ही समर्थन दिया है और कुछ दिन पहले बिहार में भी एक बार फिर भाजपा-NDA की सरकार बनी है यानि बंगाल की हर दिशा में भाजपा के सुशासन की सरकार है। अब बंगाल में सुशासन की बारी है, इसलिए मैंने बिहार चुनाव की जीत के बाद ही कह दिया था कि अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी और भाजपा यह काम करके रहेगी।”

 BMC में BJP की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ‘भाजपा ने पूरे देश में सुशासन और विकास का नया मॉडल विकसित किया है, आज पूरे देश में जनता इसे अपना आशीर्वाद दे रही है। कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय चुनाव के नतीजे आए हैं जिसमें भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है, खासतौर पर महाराष्ट्र की राजधानी और दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक BMC में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड विजय मिली है।’

देश की जेन Z भाजपा के विकास मॉडल  को पसंद करती है-PM मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘कुछ दिन पहले तिरुवनंतपुरम में भी पहली बार भाजपा के मेयर बने हैं यानि जहां कभी भाजपा के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था वहां भी आज भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है, यह दिखाता है कि देश का वोटर, देश की जेन Z भाजपा के विकास मॉडल पर कितना विश्वास करती है। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि इस बार बंगाल के लोग भी भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाएंगे।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top