![]()
जमुई शहर के महिसौड़ी मोहल्ले में बुधवार शाम घर की रंगाई और पाइप लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस विवाद में दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें कुल सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से एक युवक और दूसरे पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए करीब आधा दर्जन राउंड गोलीबारी भी की गई। गाली-गलौज करते हुए मारपीट घायलों में एक पक्ष से मोहम्मद गब्बर खान, उनके भाई मोहम्मद इम्तियाज खान, पुत्र मोहम्मद जीशान, पुत्री नियति परवीन और नेमत परवीन शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से शेख मोहम्मद हाशिम उर्फ भोलू और उनके भाई मोहम्मद सलीम घायल हुए हैं। लाइसेंसी हथियार से फायरिंग भी की घायल मोहम्मद जीशान ने बताया कि बकरीद पर्व के मद्देनजर उनके घर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। नाले का पानी पाइप के जरिए निकाला जा रहा था, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। जीशान के अनुसार, दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और लाइसेंसी हथियार से फायरिंग भी की। दूसरे पक्ष के मोहम्मद हाशिम उर्फ भोलू ने आरोप लगाया कि नाले का पानी उनके दरवाजे की ओर गिराया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई और गोलीबारी भी हुई। हालांकि, घटना का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की गहनता से जांच कर रही है और गोलीबारी के मामले की सच्चाई का पता लगाने में जुटी हुई है।
Source link