Newswahni

गयाजी कांग्रेस कार्यालय में जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा पूर्व पीएम के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि…




गया जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आज राजेंद्र आश्रम में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कहा- पूर्व पीएम ने स्वतंत्र भारत को नई दिशा दी सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत को नई दिशा दी। उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, उद्योग और सामाजिक विकास की मजबूत बुनियाद प्रदान की। रजनीश कुमार ने नेहरू को दूरदर्शी विचारक और आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि देश जिन लोकतांत्रिक संस्थाओं और विकास की संरचनाओं पर गर्व करता है, उसकी नींव पंडित नेहरू ने रखी थी। शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी, बड़े बांधों, सार्वजनिक उपक्रमों और वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना कर उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए। भाईचारे की भावना को मजबूत किया उन्होंने धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में नेहरू के योगदान को भी याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में पंडित नेहरू के आदर्शों और विचारों को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर दिया कि देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए नेहरू के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी पंडित नेहरू के जीवन को राष्ट्रसेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को मजबूत और विकसित बनाने में समर्पित कर दिया। नेताओं ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को भी नेहरू के विचारों और योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर विधा शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, टिंकू गिरी, अशोक प्रसाद भारती, कमलेश चंद्रवंशी, दामोदर गोस्वामी, युगल किशोर सिंह, अर्जुन गुप्ता, शिवनाथ प्रसाद, सुनैना रानी अंजनी, कौशल अग्रवाल, सैयद नयाज असरफ सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top