Newswahni

नालंदा में फर्नीचर गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग लाख का प्लाइवुड और अन्य सामान जलकर राख दुकानदार बोला लोन लेकर दुकान…




नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ला (मदरसा रोड) स्थित एक फर्नीचर गोदाम में अहले सुबह भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना में गोदाम में रखा लाखों रुपये का प्लाईवुड और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी द्वारा अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है, जिसमें करीब 35 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया गया है। तड़के 4:52 बजे मिली सूचना राजा फर्नीचर के प्रोपराइटर और चैनपुरा, बनौलिया निवासी राजा ने बताया कि बुधवार की अहले सुबह करीब 4:52 बजे उनके भाई के नंबर पर सागर जनरल स्टोर के संचालक का फोन आया। उन्होंने बताया कि कारखाने में आग लग गई है। सूचना मिलते ही वे आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। उस समय गोदाम का मुख्य गेट बंद था, जिसे खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंदर आग की लपटें काफी तेज हो चुकी थीं। वार्ड पार्षद ने दी दमकल को सूचना घटना की गंभीरता को देखते हुए वार्ड नंबर 32 के पार्षद दीपू खान ने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोन लेकर शुरू किया था व्यवसाय, टूट गई कमर पीड़ित दुकानदार राजा ने बताया कि उन्होंने चोला फाइनेंस से 5 से 6 लाख रुपये का लोन लेकर यह प्लाईवुड और फर्नीचर का व्यवसाय शुरू किया था। इस अगलगी में उनका लगभग 30 से 35 लाख रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर नुकसान का ब्यौरा सौंप दिया है। क्या कहती है पुलिस बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास के इलाकों में नहीं फैल सकी। फिलहाल आवेदन प्राप्त हो गया है और पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीम संयुक्त रूप से आग लगने के कारणों और नुकसान की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top