Newswahni

नगर कांग्रेस की विशेष बैठक संपन्न संगठन सृजन अभियान पर हुई चर्चा पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर…




कटिहार में जिला कांग्रेस मुख्यालय राजेंद्र आश्रम में नगर कांग्रेस कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन के वर्तमान कार्यों की समीक्षा करना और जमीनी स्तर पर इसे मजबूत बनाने की रणनीतियों पर चर्चा करना था। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष (अ) पुतुल सिंह और नगर अध्यक्ष (ब) रिंकू मिश्रा ने संयुक्त रूप से की, जबकि नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने मंच का संचालन किया। बैठक में जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और प्रदेश प्रवक्ता प्रेम राय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और लोक-कल्याणकारी विचारों को वार्ड एवं पंचायत स्तर तक प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि संगठन की पकड़ मजबूत हो सके। इस सांगठनिक बैठक में पार्टी के कई समर्पित सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार, महिला नेत्री मीनाक्षी स्वेता, नितिन सिन्हा, बसाब बनर्जी, अधिवक्ता हसन, अमित साह, माधव पांडे, राकेश यादव, पंकज यादव, फिरोज आलम, भूषण सिंह, मुन्ना सिंह, वार्ड पार्षद मो. साबिर और मो. मुर्तजा, मशरूर आलम, कुमार गौरव, अमित साह, चंद्र भूषण सिंह, प्रीतम चक्रवर्ती, मंगल शर्मा, प्रेमजीत सिंह, मोहर्रम खान सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे। बैठक के अंत में, सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन के कार्यों में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top