Newswahni

मैंने बहुत कोशिश की अब नहीं अपने लिए वैसी लड़की ढूंढ लेना जैसी खुदकुशी से पहले वाली अनु मीणा की सनसनीखेज…



जयपुर के चर्चित अनु मीणा सुसाइड केस में अब गौतम और अनु की चैट्स ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सामने आई बातचीत में 17 मार्च 2026 को अनु ने लिखा था कि “मैंने बहुत कोशिश की। अब मुझसे नहीं हो रहा। अपने लिए वैसी लड़की ढूंढ लेना जैसी आपको चाहिए। आपको मेरी कदर समझ नहीं आई। अब बाय, खुश रहना।”

आपको बता दें कि जयपुर में लगातार हो रहे पारिवारिक झगड़ों और प्रताड़ना से तंग आकर अनु मीणा ने मौत को गले लगा लिया था। इस खौफनाक कदम के बाद अनु के दो मासूम बच्चे 10 वर्षीय माहिर और 8 वर्षीय समायरा हमेशा के लिए अनाथ हो गए।

गैस सिलेंडर वाली घटना का भी चैट में जिक्र सामने आया है। अनु ने लिखा, “मारने वाले से ज्यादा बचाने वाला बड़ा होता है, आपने मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खैर दुखी हो जाओ, हम तीनों नहीं मरे।”

इन चैट्स के सामने आने के बाद मामले की जांच और तेज हो गई है। पुलिस डिजिटल एविडेंस और दोनों के रिश्तों के पहलुओं को खंगाल रही है।

इससे पहले अनु के 10 वर्षीय बच्चे माहिर का बयान सामने आया था। उसने कहा था, “पापा अक्सर मम्मी को पीटते थे। एक दिन उन्होंने घर आकर टीवी तोड़ा और मम्मी पर हमला कर दिया।” बेटी समायरा ने भी बताया कि घर हो या कोई सामाजिक समारोह, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

आपको बता दें कि बीती 7 अप्रैल को अनु ने आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले अपने पति को वीडियो कॉल किया और लाइव कॉल के दौरान ही फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top