Newswahni

मधुबनी पुलिस का विशेष अभियान अभियुक्तों को गिरफ्तार किया लीटर शराब जब्त किए वारंटियों के घर इश्तहार चिपकाएं…




मधुबनी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिलेभर से कुल 38 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में 23 मई 2026, शनिवार को की गई। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने रविवार दोपहर 1 बजे बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और पुलिस पर हमला जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार करना था। साथ ही, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को भी प्राथमिकता दी गई। गिरफ्तार किए गए 38 अभियुक्तों में 11 शराब कारोबार से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त, एससी/एसटी एक्ट के तहत 3, हत्या के प्रयास का 1, आर्म्स एक्ट के 2, शादी की नीयत से अपहरण के 3, वारंट से संबंधित 13 और अन्य मामलों के 5 अभियुक्त शामिल हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने 13 वारंट, 3 इश्तेहार और 99 सम्मनों का निष्पादन किया। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 57 वाहनों से कुल 76 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 278 लीटर देसी और विदेसी शराब बरामद की। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने जिलेवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top