Newswahni

सांसद ने किया ट्रेन ठहराव का शुभारंभ बाघी बरडीहा स्टेशन पर गया जमालपुर मेमू को दिखाई हरी झंडी बोले प्रधानमंत्री की गारंटी जमीन…




नवादा में विवेक ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बाघी बरडीहा स्टेशन पर गया-जमालपुर फास्ट मेमू ट्रेन के ठहराव का उद्घाटन किया और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। गया-जमालपुर फास्ट मेमू ट्रेन का ठहराव शुरू सांसद विवेक ठाकुर ने बाघी बरडीहा रेलवे स्टेशन पर गया-जमालपुर फास्ट मेमू ट्रेन संख्या 63387/63388 के ठहराव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के हजारों रेल यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और स्थानीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस मांग को उठा रही थी। आवेदन मिलने के बाद इस दिशा में पहल की गई और अब यहां ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया है। सांसद ने कहा कि इससे आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री की गारंटी जमीन पर उतर रही : सांसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेक ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और वादों को जमीन स्तर पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। सांसद ने कहा कि रेलवे सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और स्थानीय व्यापार तथा रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद ट्रेन रवाना करने के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कई राजनीतिक दलों के नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर राजद विधायक अनीता देवी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की विधायक विनीता मेहता, राजद नेता अशोक महतो, जिला परिषद सदस्य अंजनी सिंह और जदयू नेता अजय सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने मंच से अपने विचार रखे और क्षेत्रीय विकास को लेकर चर्चा की। राजद विधायक अनीता देवी ने सांसद विवेक ठाकुर का स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की मांग भी रखी। क्षेत्रीय विकास को लेकर हुई चर्चा कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने क्षेत्र में सड़क, रेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। ट्रेन ठहराव शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की दिशा में बड़ा कदम बताया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top