![]()
किशनगंज शहर के छैतन टोला वार्ड संख्या 19 से अपहृत एक नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र के पुणे से सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम शनिवार को नाबालिग और आरोपी को लेकर किशनगंज पहुंची। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के जलगांव जिले के जामनगर रोड, भुसावल निवासी राकेश चित्तोरिया (पिता बच्चु सिंह चित्तोरिया) के रूप में हुई है। नाबालिग लड़की बंजारा समाज से संबंधित है। डेरा डालकर रात बिता रहा था परिवार नाबालिग का अपहरण 7 मई को हुआ था। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर टाउन थाना में कांड संख्या 489/26 दर्ज किया गया था। पीड़ित राज कुमार ने पुलिस को बताया था कि 6 मई को उनका परिवार गुवाहाटी से किशनगंज पहुंचा था और एक खाली स्थान पर डेरा डालकर रात बिता रहा था। राज कुमार के आरोप के मुताबिक, 7 मई की रात करीब दो बजे सात से आठ लोग वहां पहुंचे और सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। बदमाशों ने परिवार की दो नाबालिग लड़कियों को जबरन एक सफेद बोलेरो वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। साथ ही, उनके बैग में रखे करीब दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान भी लूट लिए गए। नाबालिग को लेकर पुणे में छिपा था आरोपी मामले के वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग को लेकर पुणे में छिपा हुआ है। इसके बाद किशनगंज पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Source link