Newswahni

दरभंगा में मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला पति समेत पर पीड़िता बोली दहेज में लाख मांग रहे हैं शादी के बाद…




दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष पर विवाहिता के साथ मारपीट कर जेवरात छीनने और दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप है। पीड़िता प्रियंका कुमारी के आवेदन पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी 23 मई 2019 को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 पिठरिया कला निवासी पप्पू कुमार के साथ हुई थी। शादी के समय पिताजी नागेंद्र मंडल ने अपनी क्षमता के अनुसरा दहेज में रुपए और सामान दिए थे। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। दहेज में मिले पांच लाख रुपए, करीब दस लाख के जेवरात, पलंग, गोदरेज, सोफा सहित अन्य सामान पर कब्जा कर लिया। प्रताड़ना से परेशान होकर वह किसी तरह अपने मायके मधुरापुर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। पंचायत में भी बात नहीं बनी जानकारी मिलने के बाद प्रियंका के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी के ससुराल पिठरिया कला पहुंचे। वहां सामाजिक स्तर पर पंचायत भी हुई। पंचायत में यह सहमति बनी कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के कारण स्थिति उत्पन्न हुई है और कुछ दिनों बाद पति अपनी पत्नी को वापस घर ले जाएगा। लेकिन समय बीतने के बावजूद पति ने कोई खोज-खबर नहीं ली। पति समेत छह पर केस दर्ज पीड़िता का आरोप है कि पति पप्पू कुमार ने फोन पर पांच लाख रुपए की डिमांड की है। पिता नागेंद्र मंडल के साथ ससुराल पहुंचने पर मारपीट की गई। प्राथमिकी में पति पप्पू कुमार, ससुर पवन मंडल, सास गायत्री देवी, ननद समेत कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पॉल ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top