Newswahni

मेला मोहब्बत मुलाकात और मर्डर आधी रात जलपरी आरती बन गई कातिल हसीना गला घोंट प्रेमी को उतारा मौत के घाट हत्या से…



उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के हाटा नगर में लगा मेला बुधवार रात अचानक चीख-पुकार और अफरातफरी का केंद्र बन गया। जहां कुछ घंटे पहले तक झूले, रोशनी और भीड़ की चहल-पहल थी, वहीं आधी रात के बाद एक युवक की हत्या की खबर ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा निकला, जिसमें एक युवती पर अपने ही प्रेमी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है।

मृतक की पहचान सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा निवासी 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवती आरती अहिरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद मेले में काम करने वाले लोगों में भय और सनसनी का माहौल है।

मेले में साथ काम करते-करते हुआ प्यार

जानकारी के मुताबिक शैलेश शुक्ल लंबे समय से विभिन्न मेलों में काम करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी आरती अहिरवार से हुई। आरती मेलों में बाउंसर और “जलपरी शो” में कलाकार के रूप में काम करती थी। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम में बदल गया।

बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से अलग-अलग शहरों के मेलों में एक साथ काम कर रहे थे। हालांकि इस बार हाटा के मेले में आरती की ड्यूटी नहीं लगी थी। पुलिस के अनुसार बुधवार को शैलेश के बुलाने पर ही वह हाटा पहुंची थी। दोनों ने साथ समय बिताया, लेकिन रात होते-होते रिश्ते में ऐसा तूफान आया जिसने एक जिंदगी खत्म कर दी।

आधी रात विवाद और फिर हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। शुरुआत में मामला सामान्य विवाद जैसा लगा, लेकिन देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया। आरोप है कि गुस्से में आरती ने अपने दुपट्टे से शैलेश का गला घोंट दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही शैलेश जमीन पर गिर पड़ा।

जब तक लोग उसे बचाने पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी। रात के अंधेरे में हुई इस वारदात ने मेले में मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया। सुबह होते-होते हत्या की खबर पूरे हाटा नगर में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी से पूछताछ जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी युवती आरती अहिरवार पुत्री हल्की राम निवासी गोविंदपुरम, गाजियाबाद को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध और आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

हालांकि पुलिस अभी हत्या के पीछे की वास्तविक वजह तलाशने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। इस मामले में पुलिस अपराध निरीक्षक हरिराम यादव ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में चर्चा, मेले में दहशत का माहौल

इस सनसनीखेज वारदात के बाद हाटा नगर और आसपास के क्षेत्रों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मेले में काम करने वाले कलाकारों और कर्मचारियों के बीच डर और बेचैनी का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिसने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, वही प्रेमिका आखिर अपने प्रेमी की मौत की वजह बन गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मेले में पहले कभी इस तरह की घटना सामने नहीं आई थी। घटना के बाद कई लोग रात में मेले के आसपास जाने से भी डर रहे हैं। प्रेम कहानी के इस दर्दनाक अंत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

इसे भी पढ़ें- दो बेटियों ने भागकर की थी शादी, तीसरी भी करती थी हिंदू लड़के से बात… पिता अंसारी ने काट डाला; ट्रेन में मिली सिर कटी लाश को लेकर बड़ा खुलासा

(कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा)



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top