Newswahni

Moratalab to Kargil Chowk Project Gets Rs 32.66 Cr Approval


बिहारशरीफ शहर की तस्वीर जल्द ही बदलने जा रही है। मोरा तालाब से कारगिल चौक तक आठ किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क अब न केवल चौड़ी होगी, बल्कि पूरी तरह से आधुनिक स्वरूप में नजर आएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 32.66 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इ

.

पथ निर्माण विभाग के अनुसार, वर्क ऑर्डर जारी होने में अब देरी नहीं है। एक बार काम शुरू होने के बाद, एक वर्ष के अंदर यह परियोजना पूर्ण हो जाएगी। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 2027 तक बिहारशरीफ की मुख्य सड़क पूरी तरह से नया रूप धारण कर लेगी।

10 मीटर से 14 मीटर की होगी सड़क

10 मीटर से 14 मीटर की होगी सड़क

सड़क की चौड़ाई में बड़ा बदलाव

वर्तमान में यह सड़क महज 10 मीटर यानी करीब 30 फीट चौड़ी है, जो यातायात की बढ़ती जरूरतों के लिए अपर्याप्त साबित हो रही है। नवनिर्माण के बाद इसकी चौड़ाई बढ़कर 14 मीटर यानी लगभग 50 फीट से अधिक हो जाएगी। पथ निर्माण के कार्यपालक अभियंता नवल किशोर सिंह ने बताया कि 14 मीटर की यह चौड़ाई केवल सड़क की होगी। इसके अतिरिक्त दोनों ओर पैदल पथ और जल निकासी के लिए नालों का भी निर्माण किया जाएगा।

6.2 किलोमीटर का होगा नवनिर्माण

हालांकि कुल लंबाई आठ किलोमीटर है, लेकिन 1.7 किलोमीटर के फ्लाई ओवर क्षेत्र में किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होगा। इस प्रकार वास्तविक रूप से 6.2 किलोमीटर की सड़क का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा।

अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे

शहर की इस महत्वपूर्ण सड़क पर कई स्थानों पर अवैध कब्जे हैं, जिसके कारण सड़क की असली चौड़ाई सिकुड़ गई है। निर्माण कार्य शुरू होने से पहले जिला प्रशासन के सहयोग से इन अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। सड़क की चौड़ाई की विधिवत नापी की जाएगी और निर्माण के दायरे में आने वाले पेड़ों को वन विभाग के सहयोग से हटाया जाएगा।

सीएम की प्रगति यात्रा में मिली थी मंजूरी

यह परियोजना जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान स्वीकृत की गई थी। उस समय शहर की इस मुख्य सड़क की दुर्दशा को देखते हुए इसके चौड़ीकरण और नवनिर्माण की अनुमति प्रदान की गई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top