Newswahni

NIFT Patna Graduation Showcase 2026


निफ्ट पटना में आज ग्रेजुएशन शोकेस 2026 का आयोजन किया गया। स्टूडेंट्स ने अपने डिजाइन, तकनीकी कौशल और उद्योग अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया।

.

कार्यक्रम में बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

उन्होंने सभी प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की और कहा कि बिहार के युवा अब फैशन, डिजाइन और क्रिएटिव उद्योग में भी नई पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निफ्ट जैसे संस्थान युवाओं को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दे रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने नवाचार और रचनात्मक सोच के माध्यम से भारत के फैशन उद्योग को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

देखें कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें…

कार्यक्रम में फैशन डिजाइनिंग छात्रा ने बिखेरा जलवा।

कार्यक्रम में फैशन डिजाइनिंग छात्रा ने बिखेरा जलवा।

छात्रों ने अपने काम में पर्यावरण संरक्षण, नई तकनीक और बदलते फैशन ट्रेंड को भी शामिल किया।

छात्रों ने अपने काम में पर्यावरण संरक्षण, नई तकनीक और बदलते फैशन ट्रेंड को भी शामिल किया।

कार्यक्रम में बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहीं।

विभिन्न विभागों के 179 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए प्रोजेक्ट

ग्रेजुएशन शोकेस 2026 में संस्थान के विभिन्न विभागों के कुल 179 स्नातक विद्यार्थियों की परियोजनाओं और रचनात्मक कार्यों को प्रदर्शित किया गया। इनमें फैशन डिजाइन (FD), टेक्सटाइल डिजाइन (TD), फैशन एंड लाइफस्टाइल एक्सेसरीज (F&LA), फैशन कम्युनिकेशन (FC), बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (BFTech) और फैशन मैनेजमेंट स्टडीज (FMS) विभाग शामिल रहे।

विद्यार्थियों ने आधुनिक फैशन ट्रेंड, पारंपरिक भारतीय कला, सतत विकास (Sustainable Design), टेक्नोलॉजी आधारित डिजाइन और उद्योगोन्मुख उत्पादों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में छात्रों की डिजाइन समझ, तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक अनुभव की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

छात्रों की मेहनत और नए आइडियाज की हुई सराहना

प्रदर्शनी में आए लोगों ने छात्रों की रचनात्मक सोच और मेहनत की काफी सराहना की। छात्रों ने अपने काम में पर्यावरण संरक्षण, नई तकनीक और बदलते फैशन ट्रेंड को भी शामिल किया। कई डिजाइन और प्रोजेक्ट्स ऐसे थे जो भविष्य के फैशन उद्योग के लिए काफी उपयोगी माने गए।

फैशन डिजाइन विभाग के विद्यार्थियों ने नए परिधान संग्रह प्रस्तुत किए, जबकि टेक्सटाइल डिजाइन विभाग ने कपड़ों की नई बनावट और प्रिंट तकनीकों को प्रदर्शित किया।

फैशन कम्युनिकेशन और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ने दिखाए शानदार डिजाइन्स

वहीं फैशन कम्युनिकेशन और फैशन मैनेजमेंट विभाग के छात्रों ने ब्रांडिंग, डिजिटल प्रस्तुति और बाजार रणनीति से जुड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी क्षमता दिखाई।

निफ्ट पटना के निदेशक कर्नल राहुल शर्मा ने कहा, निफ्ट पटना विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव, नवाचार और उद्योग से जुड़ी वास्तविक चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है। ग्रेजुएशन शोकेस इसी सोच का जरूरी हिस्सा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top