Newswahni

बाइकों की टक्कर में टोला सेवक की मौत नवादा में जनगणना का काम पूरा कर लौट रहे थे अगले साल होनी थी बेटी…




नवादा में रोह-रुपौ पथ पर गुरुवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में कोनंदपुर पंचायत के टोला सेवक की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना पावर हाउस से पूरब धर्मकांटा के पास हुई। मृतक की पहचान पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बिहटागांव निवासी सनोज कुमार (25) के रूप में हुई है। वे जनगणना का कार्य पूरा कर अपनी बहन के घर बुधौली जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सनोज मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सनोज को रोह पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अगले साल होनी थी बेटी की शादी सनोज कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अगले साल होनी तय थी। पिता की आकस्मिक मृत्यु से परिवार सदमे में है और बेटी की शादी को लेकर चिंतित है। दुर्घटना में घायल हुए युवकों की पहचान कसमारा गांव निवासी काजू कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रोह थाना पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर तेज आवागमन और सड़क सुरक्षा उपायों की कमी पर चिंता व्यक्त की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top