Newswahni

डीएम एसपी ने किशनगंज में छात्राओं को किया सम्मानित जेंडर संवेदीकरण कार्यक्रम की विजेता छात्राओं को मिले पुरस्कार…




किशनगंज में महिला सशक्तिकरण कार्यालय और महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा जेंडर संवेदीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बालिका उच्च विद्यालय डुमरिया में पेंटिंग, भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आज गुरुवार शाम को जिला पदाधिकारी कार्यालय, किशनगंज में इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया है। जिला अधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस श्रीमती अंकिता कुमारी भी उपस्थित थीं। अधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में और अपने लक्ष्यों की ओर लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार पाकर छात्राओं में खुशी का माहौल था। इस दौरान डीएम विशाल राज ने कहा, इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह बढ़ता है। इसीलिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित की जाती है। वही इस कार्यक्रम में संबंधित विभागीय के अन्य अधिकारी और बालिका उच्च विद्यालय की शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top