Newswahni

कोहरे के साथ दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट कई राज्यों में होगी बारिश जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल…



Weather Forecast Today 17 January 2026: राजधानी दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में अगले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत मिलना न मुमकिन है। आज 17 जनवरी 2026 का मौसम भारत के उत्तरी हिस्सों में काफी ठंडा रहेगा। खासकर दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में सुबह-शाम घना कोहरा और कड़ाके की ठंड देखी जा रही है, जिससे लोगों को दैनिक जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं आज मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में तापमान आज न्यूनतम लगभग 3-6°C के आसपास रहेगा। इसके अलावा अधिकतम लगभग 19-23°C तक पहुंच सकता है। कोहरे और धुंध की बात करें तो सुबह-शाम घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी। इससे सड़क और हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है।

शीतलहर का असर दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाके में असर जारी है। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और बाहर जाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

गुरुग्राम में हल्का-मध्यम कोहरा और ठंड बनी रहेगी। इसके अलावा नोएडा और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा रहने की चेतावनी जारी है।  

अन्य राज्यों का मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी शीतलहर और कोहरे का असर देखा जा रहा है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में कोहरा-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दक्षिण भारत के तटीय भागों जैसे तमिलनाडु, कोस्टल आंध्र प्रदेश और केरल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी भी है।

दिल्ली में सुबह कोहरा और ठंड रहेगी, तो वहीं दोपहर में हल्की धूप के साथ मौसम ठंडा महसूस हो सकता है। इसके बाद शाम को तापमान फिर गिरने की संभावना नजर आ रही है। यह मौसम घने कोहरे और शीतलहर के प्रभाव के कारण है, जो कई दिनों से उत्तरी भारत में बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top