Newswahni

एक ही दिन में दो बार हादसे का शिकार हुई एअर इंडिया की फ्लाइट्स बेंगलुरु में टेल स्ट्राइक के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर…



Air India Flights: गुरुवार को एअर इंडिया के दो विमानों को एक ही दिन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान का टेल रनवे से टकराया, उसके कुछ घंटों बाद दिल्ली पहुंच रही दूसरी फ्लाइट में इंजन में आग लगने की चेतावनी मिली। हालांकि दोनों ही मामलों में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित रहे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंजन आग की घटना

दरअसल, रात करीब 9:30 बजे बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट AI 2802 को लैंडिंग के ठीक पहले इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। पायलटों ने तुरंत इमरजेंसी घोषित कर दी और विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। Airbus A321 विमान रनवे 29R पर लैंड करने के बाद टो करके हटाया गया। विमान में करीब 180 यात्री सवार थे, सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसके बाद एअर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा कि फाइनल अप्रोच के दौरान कॉकपिट क्रू को इंजन फायर का संकेत मिला, जिसकी पुष्टि भी हुई। क्रू ने सभी स्टैंडर्ड प्रोसीजर्स का पालन किया और विमान को सुरक्षित लैंड कराया। कंपनी ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके बाद DGCA की टीम ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

बेंगलुरु में टेल स्ट्राइक हादसा होते-होते बचा

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2651 लैंडिंग के आखिरी चरण में परेशानी में फंस गई। विमान का पिछला हिस्सा (टेल) रनवे से टकरा गया। सूत्रों के मुताबिक, ठीक उसी समय एक बड़ा बोइंग 747 मालवाहक विमान उड़ा था, जिसकी वजह से वेक टर्बुलेंस पैदा हो गया और एयर इंडिया का A321 उसमें फंस गया। पायलट ने गो-अराउंड करने की कोशिश की, लेकिन टेल रनवे को हल्का सा छू गया। इस विमान में 179 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। 

दोनों घटनाओं के बाद एयर इंडिया ने कहा कि वह संबंधित अथॉरिटीज के साथ मिलकर पूरी जांच करा रही है। DGCA दोनों मामलों की अलग-अलग जांच में जुट गया है। फिलहाल एयर इंडिया ने इन घटनाओं को लेकर ज्यादा विस्तार से जानकारी नहीं दी है।

हालांकि, दोनों घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक ही दिन में एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स में आई परेशानी से यात्रियों के बीच चिंता बढ़ गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आएंगे। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top