Newswahni

कोलकाता में सायनी घोष और अभिषेक बनर्जी के साझा संपत्ति की अटकलों पर बड़ा अपडेट सांसद ने बताई सच्चाई कहा सत्यमेव जयते जानिए…



पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी सांसद सायनी घोष और अभिषेक बनर्जी को लेकर मामला उस समय गरमा गया था, जब बंगाल बीजेपी ने 43 ऐसे संपत्तियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें दावा किया गया था कि एक संपत्ति का संबंध इन दोनों सांसदों से हैं।

दावा किया गया कि राजधानी में एक संपत्ति ऐसी थी जिसका मालिकाना हक संयुक्त रूप से अभिषेक बनर्जी नाम के शख्स और सयानी घोष नाम की महिला के पास है। हालांकि, घोष ने इन संपत्तियों का खुद से किसी भी तरह से कनेक्शन से साफ इनकार किया था।

अब टीएमसी सांसद सायनी घोष ने एक्स पोस्ट के माध्यम से दावा किया है कि कोलकाता नगर निगम के अधिकारियों ने जांच में पाया है कि इस संपत्ति के मालिक अभिषेक बंदोपाध्याय और इनकी पत्नी श्रीमती सयानी घोष हैं, जिसका पता 19 D, 7 टैंक लेन, कोलकाता है। एक्स पोस्ट में उन्होंने इसे दोनों राजनेताओं के खिलाफ चलाई गई ‘बदले की राजनीति’ का मामला बताया।’

सायनी घोष ने एक्स पोस्ट में क्या कहा?

सायनी घोष ने एक्स पोस्ट में लिखा ‘सत्यमेव जयते! कोलकाता नगर निगम (KMC) के भवन विभाग के अधिकारियों ने जब 19बी 7 टैंक्स लेन स्थित परिसर का पता लगाया, तो पाया कि निजी कंपनी के कर्मचारी श्री अभिषेक बंदोपाध्याय और उनकी शिक्षिका पत्नी श्रीमती सयानी घोष अपनी दो बेटियों के साथ उक्त अपार्टमेंट में रहते हैं।’

आगे उन्होंने इस दंपत्ति की तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा है कि ‘यह अपार्टमेंट तीन साल पहले संयुक्त स्वामित्व में खरीदा गया था और दंपति ने कब्जे से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए। निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान उन्होंने केएमसी अधिकारियों और स्थानीय पुलिस स्टेशन के साथ धैर्यपूर्वक सहयोग किया, लेकिन साथ ही उन्होंने चल रही अटकलों और बदनामी अभियान पर गहरी निराशा व्यक्त की, जिसके कारण वे और सांसद श्री अभिषेक बनर्जी तथा श्रीमती सयानी घोष को सार्वजनिक जांच-पड़ताल का सामना करना पड़ा।’

सायनी ने ‘बदले की राजनीति’ का मामला बताया

सायनी घोष ने आगे कहा कि यह पूरी तरह से संयोग है। अनावश्यक मीडिया ट्रायल और उसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्पीड़न स्पष्ट रूप से इन दोनों राजनेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति का मामला है, जिसका एकमात्र उद्देश्य उनकी व्यक्तिगत और व्यावसायिक छवि को धूमिल करना है।’

दोनों संपत्ति में एड्रेस का अंतर

आपको बता दें कि सायनी घोष ने जिस संपत्ति के पते का जिक्र किया है, उसका पता 19बी 7 टैंक्स लेन हैं। वहीं, यह बताया जा रहा है कि बीजेपी ने जिस लिस्ट को जारी किया है उसमें इस अपार्टमेंट का पता 19D, 7 टैंक लेन है। 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही घोष ने एक्स पोस्ट करके कहा था कि ‘अभी रुक जाओ! कृपया जान लें, मैं टस से मस नहीं होंगी, मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी। फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये ‘घोष’ डरने वाली नहीं हैं। पुनश्च: मैं कविगुरु की धरती से हूं; ‘जहां मन भय मुक्त होता है और सिर ऊंचा रहता है।’

ये भी पढ़ें: CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में बड़ी कामयाबी; पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, 5वें को छोड़ा; जानिए क्यों किया ऐसा

 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top