![]()
भोजपुर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने अस्पताल जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी। आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर गए। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अजीमुद्दीन मंसूरी(54) धनगाई के दलीपपुर गांव के रहने वाले थे। घटना पीरो थाना क्षेत्र के केशवां मोड़ के पास की है। पत्नी तजबून खातून ने बताया कि दो दिनों से उन्हें बुखार था। डॉक्टर से दिखाने के लिए पीरो जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हो गए, तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन जान नहीं बची। मौत की सूचना पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में पत्नी तजबून खातून, दो पुत्री अजमेरी खातून, फातिमा खातून और एक पुत्र अहमद मंसूरी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link