![]()
जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खैसर गांव की 64 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की शेखपुरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने गुरुवार को जहर पी लिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका की पहचान बच्चू यादव की पत्नी शीला देवी के रूप में हुई है। वह जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के खैसर गांव की निवासी थीं। मृतका की बड़ी बहू ने बताया कि उनकी सास का छोटी बहू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद शीला देवी गांव से निकलकर करंडे थाना क्षेत्र के सिंझौड़ी गांव चली गईं। सिंझौड़ी गांव में उन्होंने जहर खरीदा और उसका सेवन कर लिया। जब वह घर लौटीं, तो उन्हें उल्टी होने लगी। परिवार के सदस्यों ने तुरंत उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया। डॉक्टर बोले-गंभीर हालत में आई थीं अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर थी और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस के एएसआई सुरेंद्र सिंह और पीटीसी नवल कुमार मंडल सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link