Newswahni

जुबीन मेरे पसंदीदा थे हैं और हमेशा रहेंगे कुछ लोग चुनाव के दौरान दिवंगत गायक को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर…



असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर दिवगंत असमिया गायक जुबीन गर्ग को लेकर बड़ी बात कही है। साथ ही सीएम ने कांग्रेस पर चुनाव के दौरान वोट के लिए गायक के नाम का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। हिमंता बिस्वा सरमा चुनाव जीतने के बाद जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके स्मारक पर पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री हिमंता सरमा बुधवार को सोनपुर के कमराकुची स्थित गर्ग के समाधि स्थल ‘जुबीन क्षेत्र’ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और इस बात पर जोर दिया कि गायक की विरासत को राजनीतिक चर्चा से ऊपर रखा जाना चाहिए।

जुबीन मेरे पसंदीदा थे, हैं और रहेंगे-असम सीएम 

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को लेकर भावुक संदेश साझा किया। X पोस्ट में उन्होंने लिखा है- ‘जुबीन मेरे पसंदीदा थे, हैं और हमेशा रहेंगे’। आज, ज़ुबीन क्षेत्र में, मैंने असम के हमेशा दिलों की धड़कन रहे इस शख्स को श्रद्धांजलि दी और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया, यह एक ऐसा प्रयास है जो उनकी हमेशा रहने वाली विरासत के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

कांग्रेस ने जुबीन गर्ग की मौत को राजनीतिक रंग दिया-हिमंता

वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘चुनावों के दौरान जुबीन गर्ग की दुर्भाग्यपूर्ण मौत को राजनीतिक रंग देना, कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष पर ही भारी पड़ गया है। उनमें से कुछ लोगों ने तो चुनाव खत्म होते ही उनका नाम लेना बंद कर दिया है, और जो लोग उनकी समाधि पर आए थे, उन्हें ज़ुबीन के जीवित रहते उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।’

जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने पहुंचे असम सीएम

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैंने हमेशा से कहा कि जुबीन के नाम पर राजनीती नहीं होनी चाहिए। मैं चुनाव खत्म होने के बाद केवल उन्हें श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से स्थल पर पहुंचा हूं, क्योंकि जुबीन किसी राजनीतिक मुद्दे का नहीं, बल्कि असम के लोगों की भावनाओं का हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जुबीन गर्ग असम के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे और उनकी लोकप्रियता समय के साथ और मजबूत होती जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top