Newswahni

मधेपुरा में कोढ़ा गैंग का बदमाश गिरफ्तार चोरी की बाइक स्मैक बरामद बैंक कस्टमर्स महिलाओं से करते थे छिनतई…




मधेपुरा पुलिस ने कोढ़ा गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की एक बाइक और अवैध स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बैंक ग्राहकों से नकदी और महिलाओं से चेन छीनने सहित कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बुधवार शाम आयोजित एक प्रेस वार्ता में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि 19 मई की शाम सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, दो युवक चोरी की पल्सर-220 बाइक से अवैध नशीला पदार्थ लेकर भर्राही के रास्ते मधेपुरा आ रहे थे। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया इस सूचना पर एसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मधेपुरा-भर्राही सड़क पर स्थित नवानगर नदी पुल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान भर्राही की ओर से आ रहे पल्सर-220 बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला जुराबगंज निवासी सिन्टू कुमार और गुड्डू कुमार के रूप में हुई। दोनों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए तलाशी के दौरान सिंटू कुमार के पास से लगभग 6 ग्राम और गुड्डू कुमार के पास से 6.65 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि बरामद पल्सर-220 बाइक कटिहार के मिरचाईबाड़ी इलाके से चोरी की गई थी। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइक का उपयोग बैंक ग्राहकों की रेकी कर नकदी छीनने के लिए करते थे। यदि नकदी छीनने का मौका नहीं मिलता था, तो वे महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। सीसीटीवी फुटेज से भी दोनों के चेहरों का मिलान हुआ पुलिस के अनुसार 8 मई को आजाद नगर हनुमान मंदिर के पास हुई चेन छिनतई की घटना में भी इनकी संलिप्तता सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज से भी दोनों के चेहरों का मिलान हुआ है, जिससे उनकी पहचान पुष्ट हुई। छापेमारी टीम में सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, कन्हैया कुमार, सिपाही अंकज कुमार, नितेश कुमार, अरुण कुमार सिंह और मो. अब्दुल कादिर शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top