Newswahni

भाजपा की सरकार परिवारवाद की राजनीति में सिमटी जन सुराज के प्रदेश महासचिव बोले नौजवानों को बीच सड़क पर लाठी से पीटा…




जन सुराज पार्टी ने आज बेगूसराय में आयोजित प्रेसवार्ता में एनडीए पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय गौतम ने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार परिवारवाद की राजनीति में सिमट कर रह गई है। दीपक प्रकाश और निशांत कुमार किसी सदन के सदस्य नहीं हैं और बिहार सरकार में मंत्री बने बैठे हैं। उनकी काबिलियत सिर्फ इतनी है कि वो बड़े नेता के बेटे हैं। दूसरी तरफ बिहार का पढ़ा लिखा नौजवान मजदूरी करने को विवश है। बिहार की दो करोड़ महिलाओं को दो लाख रुपये रोजगार के लिए देने की बात कही थी। लेकिन सिर्फ चुनाव के वक्त एक करोड़ चालीस लाख महिलाओं को वोट के लिए दस हजार रुपये दिए गए। फिर बांकी रुपया रोजगार के लिए महिलाओं को सरकार कब देगी। एक करोड़ नौजवानों को नौकरी की बात कहीं गई थी, जो कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। नौजवान शिक्षक भर्ती के लिए मांग करते है तो पटना के चौराहे पर लाठी से पीटा जाता है। बिहार में जन्म लेने वाला बच्चा भी सताईस हजार का कर्जदार है। महीनों से बिहार में नौकरी करने वाले लोगों को वेतन नहीं मिल रहा है। विभिन्न तरह के स्टाम्प ड्यूटी बढ़ाई जा रही जिलाध्यक्ष सोनू शंकर ने कहा कि बिहार सरकार आर्थिक मंदी में जनता के उपर आर्थिक बोझ डाल रही है। विभिन्न तरह के स्टाम्प ड्यूटी बढ़ाई जा रही है। गरीब लोगों के पॉकेट से रुपया निकाला जा रहा है। बिहार के नेता कुर्सी बचाने का खेल खेल रहे हैं। नौजवान सुखा नशा का आदी होते जा रहा है और सरकार नकली शराबबंदी का पाठ पढ़ा रही है। बिहारियों को दूसरे राज्य में पीटा जा रहा है। खगड़िया के रहने वाले पांडव की हत्या दिल्ली में बिहारी के नाम पर कर दी गई। लेकिन बिहार के मंत्रियों को इसकी कोई चिंता नहीं है, वे सिर्फ कुर्सी अपनी बचाने में लगे हुए हैं। लोकसभा प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा कि जंगलराज-2 की शुरुआत बिहार में है। महिलाए सुरक्षित नहीं है। कॉलेज और बाजार निकलना महिलाओं के लिए मुश्किल हो गया है। बलात्कार की घटना रोज बढ़ते जा रही है। अपराधी बेलगाम हैं, घूसखोरी चरम पर है। लगता है आम इंसान का खून चुस लिया जाएगा। इस सरकार में मंत्री को पता नहीं की वे किस विभाग के मंत्री हैं। मौके पर जन सुराज जिला महासचिव मजहर अली, क्षेत्रिय मिडिया प्रभारी अजीत गौतम और त्रिभुवन राय भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top