Newswahni

नालंदा में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत कमाने के लिए दोस्त के साथ सूरत निकला था ड्रग्स का ओवरडोज देने की आशंका…




नालंदा जिले के भागन बीघा थाना क्षेत्र के मोरा तालाब गांव में एक 19 वर्षीय युवक जय भगवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त पर लापरवाही बरतने और ड्रग्स के ओवरडोज के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मोरा तालाब निवासी संजय पासवान के बेटे जय भगवान के रूप में हुई है। पड़ोस में रहने वाला अभिजीत कुमार उर्फ बिट्टू, जय भगवान को यह कहकर अपने साथ ले गया था कि दोनों सूरत कमाने जा रहे हैं। शाम में जय भगवान ने फोन पर परिजनों को बताया था कि वे लोग बख्तियारपुर स्टेशन पर हैं, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। मृतक के चाचा इंद्रलोक पासवान ने बताया कि देर रात तक जब जय भगवान का सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने अभिजीत उर्फ बिट्टू से संपर्क किया। बिट्टू ने बताया कि ट्रेन छूट जाने के कारण वे लोग वापस लौट रहे हैं। हालांकि, काफी देर तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह मोरा तालाब होटल के सामने ओवरब्रिज के नीचे जय भगवान अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
6 महीने पहले ही हुई थी लव मैरिज
महज 6 महीने पहले ही जय भगवान ने बिंद थाना क्षेत्र के घड़ियारी गांव की कृति कुमारी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसकी पत्नी फिलहाल अपने मायके में रह रही थी। इस घटना के बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि अभिजीत उर्फ बिट्टू पूरे मामले को छिपाने की कोशिश कर रहा था। अगर उसने समय रहते घरवालों को सही जानकारी दे दी होती, तो जय भगवान को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई जा सकती थी। परिवार ने आशंका जताई है कि युवक को ड्रग्स का ओवरडोज दिया गया है।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। भागन बीघा ओपी प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक ड्रग एडिक्ट था और मौत की वजह ड्रग्स का ओवरडोज होना सामने आ रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top