Newswahni

सरस्वती पूजा पर पटना में बनेंगे आर्टिफिशियल तालाब तय स्थानों पर ही होगा मूर्ति विसर्जन नियम तोड़ने पर जुर्माना और कार्रवाई…




सरस्वती पूजा के अवसर पर पटना में आर्टिफिशियल तालाब बनाए जाएंगे, जिसमें मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर पटना नगर निगम तैयारी में लगा हुआ है। पटना में विभिन्न घाटों पर कुल 7 आर्टिफिशियल तालाबों का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम पटना इन तालाबों को विशेष रूप से पूजा के दौरान मूर्ति और पूजन सामग्री के विसर्जन को लेकर बनाए जा रहे हैं। निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर विसर्जन किए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। 4 अंचल में बनाए जा रहे 7 आर्टिफिशियल तालाब बांकीपुर अंचल में लॉ कॉलेज घाट, पाटलिपुत्र अंचल में पाटीपुल घाट और मीनार घाट, अजीमाबाद अंचल में घाट और मित्तन घाट, पटना सिटी अंचल में कंगन घाट और दमराही घाट में आर्टिफिशियल तालाब बनाए जा रहे हैं। इस दौरान कपड़े से बैरिकेडिंग की जाएगी और लाइट भी लगाया जाएगा। इन आर्टिफिशियल तालाबों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि जलस्रोतों की स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरस्वती पूजा का आयोजन पर्यावरणीय दायित्व के साथ सुनिश्चित किया जाए।- यशपाल मीणा, नगर आयुक्त गंगा में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा पटना शहर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटना नगर निगम ने यह तैयारियां की है। गंगा नदी सहित अन्य जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए पटना नगर निगम विशेष सफाई अभियान चलाएगा। सरस्वती पूजा के अवसर पर अभियान को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए पटना नगर निगम की विशेष जागरूकता टीमें भी घाटों पर तैनात रहेंगी। ये टीमें श्रद्धालुओं एवं पूजा समितियों को प्लास्टिक रैपर, पॉलीथिन तथा अन्य नॉन-बायोडिग्रेडेबल सामग्री के उपयोग से बचने के लिए प्रेरित करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top