Newswahni

मनिहारी रेलवे स्टेशन के पास हार्डवेयर दुकान में आग फायर ब्रिगेड ने मिनट में बुझाई दो ट्रेनें खड़ी थीं…




मनिहारी रेलवे स्टेशन गेट के पास मंगलवार रात करीब 9:25 बजे एक बंद हार्डवेयर दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। हार्डवेयर दुकान में रखे रंग, पेंट और अन्य रासायनिक पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई। घटना के दौरान जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। मौके पर सैकड़ों नगरवासी जमा हो गए थे। आग लगने के समय दुकान बंद थी। रेलवे प्लेटफॉर्म पर दो ट्रेनें भी खड़ी थीं, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि, दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के कारण आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। आग से दुकान में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जांच जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top